UPSSSC PET Exam Date Announced: 23, 24 और 25 अक्टूबर को होगी पीईटी परीक्षा, 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल!
विशेष संवाददाता, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समूह 'ग' (Group C) की आगामी भर्तियों के लिए अनिवार्य प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET) की आधिकारिक परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा में रिकॉर्ड तोड़ आवेदन देखने को मिले हैं, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है। दो-दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा तीन दिनों तक प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी: प्रथम पाली (Morning Shift): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक द्वितीय पाली (Evening Shift): दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों और उड़नदस्तों की विशेष निगरानी रहेगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए जाएंगे। 33 राज्यों से 35 लाख से अधिक अभ्य...